---Advertisement---

भाजपा जिलाध्यक्ष से असंतुष्ट मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रदेश कार्यालय पर दिया गया धरना …

1 min read

भाजपा जिलाध्यक्ष से असंतुष्ट मंडल अध्यक्षों द्वारा प्रदेश कार्यालय पर दिया गया धरना …

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का लगाया आरोप …

---Advertisement---

कुर्की मंडल अध्यक्ष सदाराम वर्मा व पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी भी रहे शामिल..

अम्बेडकरनगर। जनपद अम्बेडकर नगर के भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी के खिलाफ पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ता पार्टी की राजधानी लखनऊ स्थिति प्रदेश कार्यालय पर धरना दिये ।
आरोप है कि वर्तमान जिलाध्यक्ष पार्टी के नीतियों से हट कर और गलत गतिविधियों को हवा देने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष के खिलाफ जनपद के कई वर्तमान व पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता भी धरने में शामिल रहे ।


आसन्न विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यदि बात की जाय तो पदाधिकारियों का यह धरना भाजपा के लिए शुभ संकेत नही माना जा सकता है। क्योंकि जिस तरह से वर्तमान जिलाध्यक्ष का विरोध प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से चल रहा है उससे यह तो साफ है कि भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है , जो विधान सभा चुनाव की डगर दुरूह बना सकता है। धरने पर बैठे लोग जिम्मेदार पदाधिकारी हैं जिनकी भूमिका आसन्न चुनाव में काफी अहम है । धरनाकारियों द्वारा संगठन महामंत्री भाजपा सुनील बंसल से मिलने की मांग किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त धरने में मंडल अध्यक्ष सदाराम वर्मा, रवि सिंह चौहान, महेंद्र वर्मा,हरिदर्शन राजभर सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---