सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर
1 min readसपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां जोरो पर
(रिपोर्ट अनीस मसूदी)
न्योरी अंबेडकरनगर। शनिवार 18 सितम्बर 2021 समय 03 बजें सपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जनपद में आगमन पर जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गयी है। बताते चलू खेत, खलियान, कुटीर उद्योग, बचाओ रोजगार, किसान नौजवान पटेल यात्रा के आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में भी पूरी तैयारियां हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के नेतृत्व में किया जा रहा है! विधानसभा अध्यक्ष आलापुर रविंद्र यादव ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है। कि निर्धारित समय पर भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। तथा आने वाला समय 2022 में प्रदेश में अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बनाया जा सकें।