पोषण वाटिका महा अभियान एवं बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
1 min readपोषण वाटिका महा अभियान एवं बृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
लखनऊ। वर्ष 2023 में भारत की अगुवाई में दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का उधबोधन आज दिनांक 17 सितंबर 2021 को सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव बलिया द्वारा दिखाया गया। इसमें पोषक अनाज को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा पहले से भी पोषक अनाज संबंधी योजनाएं-कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रसारण के बाद केन्द्र द्वारा पोषण वाटिका पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. रवि प्रकाश मौर्य ने पोषण वाटिका मे जैविक कीट एवं रोग प्रबंधन पर प्रकाश डाला। जिला उधान अधिकारी नैपाल राम ने पोषण वाटिका स्थापित करने की तकनीकी जानकारी दी। डा.प्रेमलता श्रीवस्तव गृह विज्ञान वैज्ञानिक ने सब्जियों के महत्व को बताया तथा कन्याओं के लिए पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन का प्रदर्शन कर उसे ग्रहण कराया। डा. सोमेन्द्र नाथ शस्य वैज्ञानिक ने पोषक अनाज जैसे मक्का, बाजरा, सावा, कोदो, मडुवा, चेना, आदि के उत्पादन एवं उपयोग पर जानकारी दी। डा. मनोज कुमार पादप प्रजनन वैज्ञानिक ने फोर्टिफाइड बीज की जानकारी दी।
ईफको के अनुज कुमार शुक्ला ने मोटे आनाज पर प्रकाश डाला। तथा ईफको की तरफ से पोषण वाटिका हेतु सब्जियों के पैकेट एवं सहजन के पौधे वितरण किये गये। तथा सभी आगन्तुकों को धर्मेन्द कुमार प्रक्षेत्र प्रवंधक ने केन्द्र पर लगी जैविक हल्दी, अरहर एवं धान की फसल का अवलोकन करा कर तकनीकी जानकारी दी गयी। केन्द्र परिसर मे पौध रोपण किया गया। इस कार्यक्रम मे 80 कन्याओं ,कृषक महिलाओं, एवं कृषको ने भाग लिया।