दर्जनों लोगो ने भाजपा व बसपा पार्टी छोड़ थामा समाजवादी पार्टी का दामन
1 min readदर्जनों लोगो ने भाजपा व बसपा पार्टी छोड़ थामा समाजवादी पार्टी का दामन
(रिपोर्ट अनीस मसूदी)
नेवरी अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव से प्रभावित होकर आज दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त के हाथों समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की! समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बुद्धिराम जैसवारा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली उन सभी लोगों को पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने पार्टी का झंडा थमा कर सदस्य ग्रहण करावाई ! पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि आप लोगों का मान सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित है। आप सभी लोग गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता को बताएं और आने वाले विधानसभा चुनाव में साईकिल पर बटन दबाकर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुएं समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं।