कांग्रेस पार्टी ने जय भारत माह संपर्क अभियान चला कर लोगों से कर रही संवाद…
1 min readकांग्रेस पार्टी ने जय भारत माह संपर्क अभियान चला कर लोगों से कर रही संवाद…
अयोध्या/फैजाबाद, राजू निषाद (अवधी खबर)। जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने जय भारत महा संपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद कर रही हैं। जिला महासचिव व विधानसभा प्रभारी बीकापुर एवं जिला अध्यक्ष फिशरमैन कांग्रेस अयोध्या, प्रदीप निषाद ने न्याय पंचायत पहुपि व न्याय पंचायत दराबगंज में लोगों से जन संपर्क किया। बुजुर्गों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया गांव की समस्या को जाना और उन समस्याओं का निदान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। प्रदीप निषाद ने कहा कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के नौजवानों किसानों व महिलाओं के सम्मान के लिए तत्पर है अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसानों के समस्त कर्ज माफ होंगे एवं बिजली के बिल हाफ होंगे। कांग्रेस जो कहती है वह करती है इसका ताजा उदाहरण पूर्ववर्ती मनमोहन सरकार में किसानों का कर्ज माफी है। निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र में मोदी सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है किसान परेशान है। उनकी फसलें चौपट हो रही हैं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार का कोई लगाम नहीं है। आम जनमानस पीड़ित है। ऐसे में कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है।