---Advertisement---

साइकिल यात्रा में सम्मिलित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव

1 min read

साइकिल यात्रा में सम्मिलित हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

---Advertisement---

संतकबीरनगर। आज समाजवादी पार्टी द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनेश्वर मिश्रा की जयंती के उपलक्ष में पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा निकालकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा में आज जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव भी सम्मिलित हुए साइकिल यात्रा में सम्मिलित होकर बलिराम यादव ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाएं अपराध पर लगाम लगाने युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। बलराम यादव ने कहा कि आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भारी बहुमत से बनेगी और पूरे प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---