---Advertisement---

कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे : प्रदीप निषाद

1 min read

कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे : प्रदीप निषाद

---Advertisement---

अयोध्या/फैजाबाद( राजू निषाद)। बीकापुर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अयोध्या कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव व प्रभारी विधानसभा बीकापुर प्रदीप निषाद ने बताया है कि कांग्रेस पार्टी जन-जन की पार्टी है। जो समाज की मुख्यधारा से कटे हैं उनको जोड़कर पार्टी की रीतियों नीतियों को आम जनता के बीच में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त विचार श्री निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व राहुल गांधी की विचारधारा को कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ों दोस्तों के लिए समर्पित है। मजदूरों छात्रों नौजवानों महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहते हैं। करोना कॉल में कांग्रेस पार्टी ने एक जन सेवक के रूप में कार्य किया है। जो भी जनहित के मुद्दे रहे हैं उसको उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के द्वारा सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करने का काम किया गया है। जनता विरोधी जो भी सरकार का निर्णय है उसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आए मतलब जनता की सरकार होगी। बीकापुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा उसको जीता कर कांग्रेस पार्टी के खाते में बीकापुर विधानसभा को दे दिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---