---Advertisement---

पत्रकार अरविन्द मिश्र के बाबा राम कृपाल मिश्र का निधन, जनपद में शोक की लहर

1 min read

पत्रकार अरविन्द मिश्र के बाबा राम कृपाल मिश्र का निधन, जनपद में शोक की लहर

---Advertisement---

(फाईल फोटो मृतक)

अम्बेडकरनगर। पत्रकार अरविन्द मिश्र के बाबा राम कृपाल मिश्र का गुरूवार को तड़के निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सरयू नदी के किनारे स्थित पौराणिक श्रृंगीऋषि घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पंहुचे लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कटेहरी विकास खण्ड के तिवारीपुर गांव निवासी राम कृपाल मिश्र के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू के अलावां अवधेश द्विवेदी, डॉ0 रजनीश सिंह, चन्द्र प्रकाश वर्मा समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। ब्राहम्ण महासभा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। सपा नेता व जिला उपाध्यक्ष डॉ0 अभिषेक सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिमा यादव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---