पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व एम०एल०सी विशाल वर्मा ने जरूरतमंद लोगों को वितरण किया खाद्य सामग्री…

1 min read

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूर्व एम०एल०सी विशाल वर्मा ने जरूरतमंद लोगों को वितरण किया खाद्य सामग्री…

अम्बेडकर नगर (बृजेश कुमार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री/सांसद आजमगढ़ अखिलेश यादव का जन्मदिवस जहां समूचे प्रदेश में मनाया जा रहा है तो वहीं अम्बेडकर नगर/फैजाबाद के पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा ने अखिलेश यादव का 48 वी जन्मदिन एक अलग अंदाज में अपने निजी आवास बुढ़नापुर बसखारी में टाण्डा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँव से गरीब व निर्धन जरूरतमंद लोगों को खाद्य राहत सामग्री वितरण कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लंबी उम्र की दुआ माँगा और जरूरतमंद लोगों के भी खूब सराहना किया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। दूरभाष पर विशाल वर्मा ने बताया कि यह प्रेणा मैं अपने पिता स्व राम अछैवर वर्मा से सीखा है,और उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर सदैव चलने का काम करूंगा। विशाल वर्मा का राजनीतिक जीवन का कोई नया अंदाज नहीं है, इससे पहले भी यह परंपरा उनके घरों से चल रहा है। मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसखारी विजय वर्मा माथुर, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्पित वर्मा, प्रहलाद गौतम, सभासद डॉ आत्माराम पटेल, प्रमोद चौरसिया, दिनेश वर्मा, शिवकुमार, टाण्डा विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, कुलदीप वर्मा, विनोद कनौजिया, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *