विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने चौधरी लौटन राम निषाद
1 min readविकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने चौधरी लौटन राम निषाद
लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए। नए दल के रूप में उत्तर प्रदेश में स्थापित होने जा रही है, विकासशील इंसान पार्टी जिसके मुखिया मुकेश साहनी बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, उनके पास पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग है। अभी जल्द की बनाई हुई पार्टी बिहार की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ रखती है। उत्तर प्रदेश में भी पुराने सिपाही के सहारे नई पार्टी के खेवनहार होंगे। प्रदेश में निषाद मछुआरा समाज की आबादी काफी मात्रा में है। 150 विधानसभा क्षेत्रों को जितने की क्षमता रखती है, प्रदेश में मुकेश साहनी ने निषाद विकास संघ के अपने सामाजिक संगठन के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 2016 में दौरा किया था। सामाजिक स्थित को समझने का कार्य किया था। इससे पहले श्री निषाद समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। भाजपा में भी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में भी प्रदेश सचिव रहे हैं सामाजिक संगठन राष्ट्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे हैं। पूरे प्रदेश के गांव गिराव के क्षेत्रों से अच्छी तरह से परिचित हैं। सोशल इंजीनियरिंग के मास्टर भी हैं। मुकेश साहनी ने भी 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की जमीन तैयार करने के लिए लौटन राम निषाद को लगाया है। एक साल से कम समय में विधानसभा के चुनाव होंगे चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी दमदार उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। युवाओं की अच्छी खासी पसंद है। इसके पहले पूरे उत्तर प्रदेश से सामाजिक और राजनैतिक व्यक्तियों से फीडबैक लिया गया। कई मैराथन बैठक में भी हुई पटना और दिल्ली में सभी के मन को टटोलकर उत्तर प्रदेश में मुकेश साहनी अपनी पार्टी की उपस्थिति कराने के लिए आने वाले हैं। चौधरी लौटन राम निषाद पूरे पूर्वांचल का मन और मिजाज दोनों लेकर राजधानी पहुंचेंगे। जिससे समर्थक सुनकर प्रसंसा व्यक्त कर रहे हैं।