मृतक साथी के अभियुक्तो की गिरफ्तारी न होने से संगठन के कर्मचारी आक्रोशित
1 min readमृतक साथी के अभियुक्तो की गिरफ्तारी न होने से संगठन के कर्मचारी आक्रोशित
अम्बेडकरनगर। मृतक सफाई कर्मचारी कुश सिंह की निर्मम हत्या की जांच भीटी पुलिस द्वारा की जा रही हैं 03दिन बीतने को है परन्तु अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पायी है। जिस पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ नाराज हैं।और अपने मृतक साथी के अभियुक्तो की गिरफ्तारी न होने से संगठन के कर्मचारी आक्रोशित है संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने कहा कि यदि 36घण्टे मे यदि अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जनपद अम्बेडकर नगर के समस्त सफाई कर्मचारी कार्य बंद करके ब्लाक मुख्यालय भीटी मे धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री राम किशोर मौर्य,जिलामंत्री राम अजोर पंकज,कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद प्रजापति,भीटी ब्लाक संयोजक अवधेश सिंह, ऋषि कपूर,रामप्रीति,सोशल मीडिया प्रभारी निजामुद्दीन,मो०इसरार,रामविलास,सियाराम राजभर, राजेश कुमार गौतम, कालीदीन भारती,आदि पदधिकारियो ने अभियुक्त के गिरफ्तारी की मांग जल्द से जल्द की है।