मारपीट मामले में दो अज्ञात समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज
1 min readमारपीट मामले में दो अज्ञात समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज
भीटी अम्बेडकरनगर। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर दो अज्ञात समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामला भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वनगांव का है। जहां प्रथम पक्ष अनिल कुमार सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 25 मई की शाम लगभग 7:00 बजे उसके चाचा देव नारायण सिंह पुत्र ओंकार नाथ सिंह व प्रमिला सिंह पत्नी अशोक कुमार सिंह व बच्चों के साथ विपक्षी गण लाठी डंडा से हमला कर घर मे घुसकर जमकर मारपीट की। जिससे पीड़ित के चाचा के सीने की पसली टूट गई तथा गंभीर चोट आई है। पीड़ित और घरवालों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की मदद से पीड़ित के घरवालो की जान बची। विपक्षी जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अखंड प्रताप सिंह, अजय विक्रम सिंह शनि, अनंत विक्रम सिंह मोचन तथा दो अज्ञात के खिलाफ 147, 323, 504, 506, 452आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही दूसरे पक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि वह क्षेत्र पंचायत चुनाव में व्यस्त था इसी बीच उसके गांव के देव नारायण सिंह उसके खेत में जबरन कब्जा करके गलत तरीके से कब्जा करने की नियत से मेड तोड़कर कब्जा कर लिये। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विपक्षी के घर पूछताछ करने के लिये गया तो विपक्षी गण लड़ाई झगड़े के लिए तैयार हो गए। तथा पीड़ित के साथ लाठी-डंडे ईट से जमकर मारपीट की गई। हल्ला गुहार मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब जाकर पीड़ित की जान बची। पीड़ित के घर जाते समय विपक्षी गणों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अखंड प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने देव नारायण सिंह,अशोक सिंह,समर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, पवन कुमार सिंह के खिलाफ 147,323, 504,506 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।