---Advertisement---

विकास कार्यो की वजह से तीसरी बार प्रधान बनी शान्ति देवी

1 min read

विकास कार्यो की वजह से तीसरी बार प्रधान बनी शान्ति देवी

---Advertisement---

भीटी, अम्बेडकरनगर 08 मई। भीटी ब्लाक के कन्द्रीयावां ग्राम पंचायत के प्रधान पद लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित शान्ति देवी पत्नी स्व डॉ घनश्याम तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 262 मतो से पराजित कर चुनाव में निर्वाचित घोषित हुई है। श्रीमती शान्ति देवी लगातार तीसरी बार प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुई है। इनके पति स्व. डा घनश्याम तिवारी भीटी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष थे और वो भी लगातार तीन बार प्रधान रह चूके है। शान्ति देवी युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दूबे “अनूप” की नानी है। नवनिर्वाचित प्रधान शान्ति देवी को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम रसूल छोटू, जिला सचिव ज्ञानेन्द्र पाठक “नन्हे”, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश चंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस राहुल पाण्डेय, विकल्प मिश्र, सुशील तिवारी,जयप्रकाश तिवारी,रमेश तिवारी,गंगाप्रसाद तिवारी,रामकुमार तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, जिला सचिव युवा कांग्रेस कृष्णकांत दूबे, रामअधीन,भगवानदीन, रामतीर्थ ने समस्त परिवार और समर्थकों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया।
प्रधान प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने बताया कि यह चुनाव हम नही बल्कि गावँ में हुए विकास कार्यो की जीत हुई है,और अबकी बार भी विकास कार्यो में कोई कसर नही छोड़ेंगे,विकास के मामले में जिले में अपने गांव को प्रथम स्थान दिलवाएंगे।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---