टाण्डा विकास खण्ड में एक ग्राम प्रधान व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए
1 min readटाण्डा विकास खण्ड में एक ग्राम प्रधान व चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए
टाण्डा अम्बेडकरनगर। आसन्न त्रितस्त्रीय पंचायत चुनाव में टाण्डा विकास खण्ड में एक ग्राम प्रधान निर्विरोध चुनी गई हैं।वहीं पर चार क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा भारी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए है चुनाव चिन्ह मिलने के साथ क्षेत्र में सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। ब्लॉक मुख्यालय टाण्डा में देर शाम तक चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य जारी रहने के साथ ही निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों के प्रपत्र भी भरे जाने का कार्य कराया जा रहा है जोकि समाचार प्रेषण तक पूरा नही हो सका था। प्राप्त विवरण के अनुसार नसरुल्लाह पुर न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद की ग्राम प्रधान श्रीमती कुसुमलता पत्नी शिव मूरत निर्विरोध चुनी गई है। ग्राम सभा अलन पुर में बी डी सी सदस्य के रूप में श्रीमती तस्लीमुंनिशाँ पत्नी मुमारिम बेग व ग्राम सभा अमीन पुर से बी डी सी सदस्य के रूप मे श्रीमती फरहीन पत्नी नाजुद्दीन निर्विरोध चुनी गई है। इसके अलावा देर शाम तक नामांकन में लगे अधिकारी कर्मचारी निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों के प्रपत्र भरने मैं लगे हैं ।