अपने संघर्षों से अनीस खान ने यह मुकाम हासिल किया :अमित वर्मा “जितेन्द्र”
1 min readअपने संघर्षों से अनीस खान ने यह मुकाम हासिल किया :अमित वर्मा “जितेन्द्र”
अम्बेडकरनगर 8 अप्रैल। कांग्रेस पार्टी में कार्यो और संघर्षो का बहुत योगदान रहता है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव मो अनीस खान के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा मो अनीस खान ने अपने संघर्षों से इस मुकाम को हासिल किया है। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मो अनीस खान ने कहा मै स्वागत में मौजूद प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आजीवन ऋणी रहूंगा और सतत प्रत्येक कांग्रेसजनों के साथ सूख दुख में खडा रहूंगा और नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का उचित रूप से निर्वहन करे। संघर्षों से इस मुकाम को हासिल किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल और सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कर्तव्य परायणता सर्वोपरि है सभी कांग्रेसजन अपने कर्तव्यों का उचित रूप से निर्वहन करना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त सचिव मो अनीस खान का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र”, की अध्यक्षता और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुआ। स्वागत के कार्यक्रम से पूर्व प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम सेनानी मंगल पाण्डेय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया गया और कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकरिणी का स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम को प्रमुख रुप से किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव धर्मराज मिश्र, पूर्व प्रभारी आर टी आई ओम प्रकाश दूबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुल्तानपुर जमां खान सुनील मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, आलोक पाठक, सुखीलाल वर्मा, गुलाम रसूल छोटू, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सतीश चंद्र प्रजापति, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजबहादुर मिश्र,
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, कपिल देव बारी, ज्ञानेन्द्र पाठक, पुष्पलता, रेहाना बानो, नंद कुमार गुप्ता “दद्दू” कृष्ण कुमार पांडेय, रामजन्म दूबे, परमानंद शर्मा, राजित राम वर्मा, फिरोज अहमद किछौछवी, सै ऐतबार हुसैन अक्कन, अख्तर अली, मो इलियास, कृष्णकान्त दूबे, वी. पी. गौतम, सुनील गौड़, अजय पासवान, राम जी वर्मा, मो रईस, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अंकुर गोस्वामी, रीतेश तिवारी, मस्तराम शर्मा आदि ने सम्बोधित किया और सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे। ।