---Advertisement---

जिलाधिकारी ने गेहूं के फसल का क्राफ्ट कटिंग करा कर फसल की उपज का लिया जायजा

1 min read

जिलाधिकारी ने गेहूं के फसल का क्राफ्ट कटिंग करा कर फसल की उपज का लिया जायजा

---Advertisement---

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने विधानसभा अकबरपुर के ग्राम सैदापुर में पहुंचकर किसान मोहम्मद इसहाक पुत्र मुमताज के गेहूं के फसल का क्राफ्ट कटिंग करा कर फसल की उपज का जायजा लिए । इस दौरान जिलाधिकारी ने अपने हाथों से कुछ गेहूं की बालिया भी काटी। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का क्रॉफ्ट कटिंग कराई जिसमें कुल 13.09 किलोग्राम गेहूं पाया गया। यह आंकड़ा प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 30 कुंटल 23.09 किलो ग्राम होगा। इस मौके पर तहसीलदार जयप्रकाश यादव, कानूनगो रविंद्र कुमार, लेखपाल अयोध्या प्रसाद व ग्रामीण उपस्थित रहे।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---