शिम्पी सिंह का लाव लश्कर के साथ गति पकड़ रहा चुनाव अभियान
1 min readशिम्पी सिंह का लाव लश्कर के साथ गति पकड़ रहा चुनाव अभियान
रामनगर मध्य सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किस्मत आजमा रही हैं शिम्पी सिंह
आलापुर अंबेडकरनगर। भाजपा के गोविंद साहब मंडल के उपाध्यक्ष वरुण सिंह उर्फ राहुल सिंह की धर्मपत्नी शिम्पी सिंह का लाव लश्कर के साथ चुनाव प्रचार अभियान गति पकड़ रहा है ।सिंपी सिंह रामनगर मध्य क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पहली बार किस्मत आजमा रही हैं। भाजपा नेत्री शिम्पी सिंह जहां महिलाओं की टीम के साथ गांव-गांव घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग एवं समर्थन की अपील कर रही हैं। वहीं उनके पति भाजपा नेता वरुण सिंह उर्फ राहुल सिंह अपनी धर्मपत्नी शिम्पी सिंह को कामयाब बनाने के लिए गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों से सहयोग एवं समर्थन मांग रहे हैं। भाजपा नेत्री शिम्पी सिंह को लोगों का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। भाजपा नेता वरुण सिंह ने सोमवार को समर्थकों की टीम के साथ ढोलबजवां मिर्जापुर जंगल रामनगर लाडला पुर हुसेनपुर खुर्द कटघर आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से सहयोग एवं समर्थन मांगा।