ग्राम चौपाल अभियान के तहत धनुकारा गांव में आयोजित हुई चौपाल
1 min readग्राम चौपाल अभियान के तहत धनुकारा गांव में आयोजित हुई चौपाल
वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द जायसवाल ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनता को भाजपा से जुड़ने का किया आह्वान
आलापुर अम्बेडकरनगर। आज धनुकारा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द जायसवाल मौजूद रहे | कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आनन्द जायसवाल ने कहा कि जिस तरह भाजपा गरीबों युवाओं और महिलाओं से सीधा संवाद कर रही है यह निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि भाजपा लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है | इससे पूर्व की सरकारों सपा बसपा और कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद कभी भी जनता से न तो संवाद किया और न ही किसी प्रकार का कोई मतलब रखा | आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी ने न केवल “सबका साथ सबका विकास” का नारा दिया बल्कि इस नारे को चरितार्थ करके दिखाने का भी कार्य किया |
भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर परिस्थिति में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है | इस दौरान रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद अश्विनी तिवारी गुलाब सिंह अच्छेलाल गौतम धर्मेन्द्र अग्रहरि शत्रुघ्न सिंह शिशिर चौरसिया रामपाल मौर्य रामसुरेश मौर्य उत्तम सिंह राधेश्याम चौहान आयुष त्रिपाठी अलगूराम मद्धेशिया घरभरन चौहान राहुल पाण्डेय ओमप्रकाश तिवारी कमलेश पाण्डेय गंगाधर चतुर्वेदी कमलेश चतुर्वेदी राकेश गिरी सत्यप्रकाश बलिराम मौर्य देवेश कुमार सोनू यादव रामनयन मौर्य विशाल चौबे विजय प्रकाश मनीष कुमार विनोद यादव त्रिवेणी अंकित कुमार विजय बहादुर रमेश यादव रामाज्ञा यादव छोटेलाल राजमन गुप्ता हरिराम रामअचल यादव सुरेंद्र कुमार प्रदीप कुमार मोहन रामनाथ ब्रह्मदेव यादव नरेंद्रदेव अशोक कुमार संजय कुमार समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता व भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे |