भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव दृष्टिगत कटेहरी श्रवणक्षेत्र मंडल के वार्ड नंबर4 की बैठक संपन्न
1 min readभारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव दृष्टिगत कटेहरी श्रवणक्षेत्र मंडल के वार्ड नंबर4 की बैठक संपन्न
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी कटेहरी श्रवणक्षेत्र मंडल के पंचायत चुनाव दृष्टिगत वार्ड कटेहरी चतुर्थ पंचायत चुनाव वार्ड की बैठक मंशापुर कुटी पर आयोजित हुयी । सर्वप्रथम वार्ड संयोजक विजय नारायण शुक्ला प्रभारी अकबरपुरनगर मंडल अध्यक्ष सभासद गौरव श्रीवास्तव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव तैयारी 5 से 10 मार्च तक वार्ड में प्रत्येक ग्राम सभाओं में बूथ स्तर तक बैठक की रूप रेखा तय की गयी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने किया। संचालन पूर्व मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय ने किया। बैठक को वार्ड प्रभारी गौरव श्रीवास्तव,वार्ड संयोजक विजय नारायण शुक्ल,कटेहरी ब्लाक पंचायत चुनाव
सहसंयोजक सीताराम सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रशर्मा,मंडल उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा,मंडलमीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी कोषाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, मंडल महामंत्री हरिओम चौबे,युवा मोर्चा मंडल मंत्री मुकेश अग्रहरी सेक्टर संयोजक अविनाश पांडे,सर्वेश त्रिपाठी,हरिराम तिवारी,श्रीकांत दुबे,प्रभारी सुभाष अग्रहरि मोनू मिश्रा,चंद्रप्रकाश जायसवाल,निवर्तमान प्रधान रामानंद यादव,विनोद सिंह निवर्तमान बीडीसी हरिलाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।