किसान कांग्रेस ने भूख हड़ताल कर पटेल प्रतिमा पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
1 min readकिसान कांग्रेस ने भूख हड़ताल कर पटेल प्रतिमा पर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
अम्बेडकरनगर। दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलित किसानों के समर्थन में अम्बेडकर नगर की जिला इकाई किसान कांग्रेस अम्बेडकर नगर ने जिलाध्यक्ष रघुनाथ पटेल की अध्यक्षता में भूख हड़ताल कर पटेल प्रतिमा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रघुनाथ पटेल ने कहा कि जब तक वर्तमान सरकार कृषि बिल रूप में पारित काले कानून को जब तक वापस नहीं लेगी तब तक देश का किसान पीछे हटने वाला नहीं है। वह आंदोलन करता रहेगा और उसके साथ में किसान कांग्रेस भी पूर्ण समर्थन करती रहेगी। किसान विरोधियों द्वारा लगातार किसानों को बदनाम करने की बड़ी साजिश रची जा रही है। ऐसे में किसान अपनी मांगों पर अडिग था अडिग है अडिग रहेगा।
कृषि कानूनों के खिलाफ जंग को किसान जीतकर ही वापस घर जाएंगे। धरने में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुनाथ पटेल, अजय कुमार गौड़, ऋषि कुमार, संजय यादव, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, कुलदीप वर्मा, बैजनाथ आजाद, फतेह बहादुर वर्मा, अब्दुल रहमान, महेंद्र पांडेय, पप्पू, सिंटू, राजन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।