राम अवध जनता इण्टर कालेज के चौथी बार आद्याप्रसाद चौधरी निर्वाचित हुए प्रबंधक
1 min readराम अवध जनता इण्टर कालेज के चौथी बार आद्याप्रसाद चौधरी निर्वाचित हुए प्रबंधक ….
प्रबंधक कार्यकारिणी ने लिया सर्वसम्मति से लिया फैसला ….
विजय चौधरी / सह संपादक
अम्बेडकरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित विद्यालयों में गिने जाने वाले राम अवध जनता इण्टर कालेज बरियावन के आद्याप्रसाद चौधरी को चौथी बार प्रबंधक बनाये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया ।
उक्त जानकारी देते हुए विधान चन्द्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय के प्रबंध कार्यकारिणी में आद्याप्रसाद चौधरी को पुनः प्रबंधक बनाये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । इस अवसर पर त्रिवेणी नाथ चौधरी , राम बहाल चौधरी , अशोक कुमार चौधरी , अरुण कुमार चौधरी , हरीश चन्द्र चौधरी , आनंद प्रकाश चौधरी , ओम प्रकाश चौधरी , शैलेन्द्र कुमार चौधरी , अभिषेक चौधरी , बीना चौधरी व लियाकत अली मौजूद रहे ।