भाजपा राज में जनता और किसान बदहाल : अमित कुमार वर्मा
1 min readभाजपा राज में जनता और किसान
बदहाल-अमित कुमार वर्मा
अम्बेडकरनगर 24 जनवरी। भाजपाराज ने कृषि कानून बनाकर किसानों को बदहाल और पूंजीपतियों को अमीर बनाने का काम किया। यह उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने डल्लानिजामपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं मंहगाई चरम पर है ऐसी जुल्मी सरकार को हटाकर कांग्रेस की सरकार बनायें। आज देश और प्रदेश को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस की जरूरत है। कांग्रेस किसानों के साथ है,किसान एकता से डरी हुई भाजपा ने पेट्रोलपंपों पर आज ट्रैक्टर में डीजल न देने का फरमान जारी किया है यह अत्याचार की हद है। इसे कांग्रेस खत्म करेगी।
प्रदेशव्यापी संगठन सृजन अभियान के तहत आज सोनगांव न्यायपंचायत, डल्लानिजामपुर में बैठक का आयोजन कांग्रेस वर्कर्स कमेटी के अध्यक्ष रवीश कुमार शुक्ला ने किया और संचालन सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि भाजपा राज में गरीब और गरीब होता जा रहा है,कानून व्यवस्था शून्य हो गयी है।
बैठक को संबोधित करते हुए अमित जायसवाल और पीसीसी सदस्य सरिता यादव, सुनील मिश्रा ,दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और बद्रीे नारायण शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नोटबंदी,जीएसटी और अनियोजित लाकडाऊन ने देश बर्बाद किया।
बैठक को रवीश शुक्ला, राम जनम दुबे,डा विजय शंकर तिवारी ,गुलाम रसूल छोटू,नंद कुमार गुप्ता और सुनील गौड़ ने संबोधित किया।
प्रमुख रूप से राजन यादव, मनोज वर्मा, मोती लाल वर्मा, मंशा राम वर्मा, दीपक शुक्ला, गया प्रसाद शुक्ल, खुशी राम, सीमा, मिथिलेश शुक्ला, मेवाती, अमरावती, अशर्फा देवी, गीता, निन्हा देवी सहित सैकड़ों युवा,किसान और महिलायें मौजूद रहीं.
बैठक के अंत में पूर्व प्रधान सरस्वती शुक्ला ने सभी का आभार जताया और कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की अपील की।