सभी कार्यकर्ता बूथ जीतने का लें संकल्प, क्योंकि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे : धर्मेंद्र सिंह टिल्लू
1 min readसभी कार्यकर्ता बूथ जीतने का लें संकल्प, क्योंकि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे : धर्मेंद्र सिंह टिल्लू
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा अंतर्गत श्रवण मंडल की आयोजित बैठक मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी जिला जिलासहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह टिल्लू एवं विशिष्ट अतिथि मंडल के प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष मनोज मिश्रा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव भारतीय जनता पार्टी पूरे मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जिस कार्यकर्ता के पास जो भी दायित्व है वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए यह संकल्प लें भारतीय जनता पार्टी को पंचायत चुनाव में निश्चित ही विजय दिलाएंगे । उन्होंने बल देते हुए कहा आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है हमारे कार्यकर्ता पार्टी को जिताने के लिए दिन रात एक करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच से ही समर्थित प्रत्याशी को पूरे मनोयोग से विजयश्री दिलाने का काम करेंगे।
मंडल प्रभारी मनोज मिश्रा ने सांगठनिक वृत्त परिचय लिया एवं सभी कार्यकर्ताओं से कहा बूथ जीतने का संकल्प लें क्योंकि बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे।
इस दौरान बैठक को पूर्व मंत्री/ब्लॉक संयोजक पंचायत चुनाव धर्मराज निषाद,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडलअध्यक्ष सुभाष वर्मा संचालन अरुण सिंह ने किया बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता विजय नारायण शुक्ल ,महिलामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी,राजेश दुबे जिला प्रतिनिधि सीताराम सिंह,भाजपा नेता विवेक पांडेय,पारसनाथ सिंह,मंडलमहामंत्री लालबहादुर पाल,हरिओम चौबे, मंडल मंत्री मालती मौर्या,डॉ सिकंदर सिंह,मंडल मीडिया प्रभारी अतुल द्विवेदी,श्रीकांत दुबे,युवा मोर्चा मंडलध्यक्षअनुराग वर्मा,प्रदीप दुबे सहित सेक्टर व बूथअध्यक्ष सहित अन्यन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।