---Advertisement---

जनपद की पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम फहराना मेरा पहला लक्ष्य : अमित वर्मा

1 min read

जनपद की पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम फहराना मेरा पहला लक्ष्य : अमित वर्मा

अम्बेडकरनगर,13 जनवरी। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गाँधी , राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विश्वास जताते हुए मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसे पूरा करने के लिए मैं अपनी हर सांस न्योछावर कर दूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र जनपद के कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जनपद की पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस का परचम फहराना मेरा पहला लक्ष्य है। कांग्रेस ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाई थी हम सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर मजबूत संगठन के दम पर भाजपा का अत्याचारी,जन विरोधी किसान विरोधी दुशासन उखाड़ फेंकेंगे।

---Advertisement---

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र के आज जनपद आगमन पर लोकसभा अम्बेडकर नगर की सीमा पर से शुरू हुआ भव्य स्वागत, गोशाईंगंज,यादव नगर ,कचहरी, शिवबाबा धाम,तहसील तिराहा पर जोरदार स्वागत हुआ,महात्मा गाँधी ,सरदार पटेल, बाबा साहब अम्बेडकर, डा लोहिया, डा जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पदभार ग्रहण समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाअध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी और संचालन मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने किया। पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप कोरी ने कहा कि आज स्वागत समारोह में जो कांग्रेस की लहर दिखाई बड़ी है उसे सरकार में बदलना है।
स्वागत समारोह को एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह,रमेश मिश्र,अजय सिंह कप्तान, राम कुमार पाल,अमित जायसवाल और आलोक पाठक ने संबोधित किया।


कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बबलू”, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, कृष्णावती निषाद, महलीप्रसाद राजभर, जिला महासचिव अमित जायसवाल, आलोक पाठक, पुष्पलता, अफरोज आलम वेग, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, नि. नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, इमरान गांधी, राजपत पटेल, सुभाषचंद्र, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, रामधारी निषाद, सै. ऐतबार हुसैन अक्कन, पी. सी. सी. सदस्य सरिता यादव, अनंतबहादुर सिंह, रेहाना बानो, अमित चौधरी, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उमापति वर्मा, रामनरेश पाल, रजी आलम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अमरनाथ यादव, फिरोज अहमद किछौछवी, रवीश शुक्ला,गयादीन सिंह भारती, सुरेंद्र यादव, चिंताहरण पाण्डेय, दशरथ सिंह, राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव विशाल बर्मा, रेहान जैदी, बद्रीनारायण शुक्ला, जमाल अब्दुल नासिर, मेराज अहमद, राधेश्याम शर्मा, गिरिजा देबी, अख्तर जमाल अंसारी, राजकुमार अग्रहरि, विकल्प मिश्र, सतीश चंद्र प्रजापति, संतोष सुमन,एहसान अहमद, अरशमोहम्मद,पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष ज्ञानधर वर्मा, राहुल पाण्डेय, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजबहादुर मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कफील अंसारी, रामजन्म दूबे, सत्यप्रकाश दूबे, जोखन सिंह, जय प्रकाश तिवारी, कुलदीप उपाध्याय, नंदकुमार गुप्ता दद्, रधुनाथ पटेल, अजय पासवान, वी. पी. गौतम, कृष्णकांत दूबे, दिनेश दूबे, अम्बिका चमार मिस्बाहुद्दीन, राजेन्द्र सिंह, जयंत मिश्र, राजनाथ दूबे, निशा, आशाराम यादव, आनंद अमृतराज वर्मा, मनजीत राजभर, रीतेश तिवारी, अमन जयसवाल,समेत सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---