बीजेपी सरकार संविधान विरोधी कार्यो में लिप्त है : वी.एल.मातंग
1 min readबीजेपी सरकार संविधान विरोधी कार्यो में लिप्त है : वी.एल.मातंग
बहुजन मुक्ति पार्टी इस लड़ाई में किसानों के साथ है। सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़ेगे……
केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर पिछड़े वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का षड्यंत्र कर रहीं हैं : चौधरी विकास पटेल
अम्बेडकरनगर। बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वी.एल.मातंग आजमगढ़ दौरे पर जाते समय कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर चौराहे पर अकबरपुर विधान सभा अध्यक्ष जय प्रकाश उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट पर बाबा साहेब डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत मीडिया से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार की जनता विरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाकडाउन में तमाम जन विरोधी कानून बनाये जो कि जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों सभी के खिलाफ कानून बनाये तेजी निजीकरण का कार्यक्रम चलाया। कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने बहुजनो के ऊपर अन्याय अत्याचार बढ़ गये हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जंगलराज कायम हो गया है। सरकार संविधान विरोधी कार्यो में लिप्त है। इसलिए जनता को 2022 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए।
किसान आन्दोलन पर एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई जायज है। बहुजन मुक्ति पार्टी इस लड़ाई में किसानों के साथ है। सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़ेगे। इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चौधरी विकास पटेल एवं युवा बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजभर का भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि पिछड़ो के दम पर आयी भाजपा सरकार आज पिछड़े वर्ग का ही सत्यानाश करने में लगी हुई है। पिछड़े वर्ग पर लगातार अन्याय अत्याचार चरम पर है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर पिछड़े वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का षड्यंत्र कर रहीं हैं। जितेन्द्र रामराज्य ने कहा कि युवाओं के लिए बहुजन मुक्ति पार्टी के साथ जुड़कर अपने शिक्षा रोजगार की लड़ाई तेज कर नी होगी। बसखारी चौराहे पर बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष लालजी गौतम के नेतृत्व में भी जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर डा. नंदलाल (प्रदेश अध्यक्ष इम्पा), ओमवीर वर्मा (मण्डल अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा), डा.आत्मा राम यादव (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा,) साजन राजभर (जिला महासचिव, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा),बुद्धि मान मौर्या (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा)विकास सक्सेना, मानतिलक, राकेश कुमार, कपिल देव, पिन्टू प्रधान, लालमणि पटेल, श्याम नरायन राजभर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।