डॉक्टर अम्बेडकर युवा संगठन ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का दिया जोर
1 min readडॉक्टर अम्बेडकर युवा संगठन ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का दिया जोर
अयोध्या (राजू निषाद)। डॉक्टर अंबेडकर युवा संगठन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में विकासखंड मया बाजार ग्राम पंचायत कुम्हिया में राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर राजेश कुमार बबलू के आयोजन में भागीषदत्त की अध्यक्षता में गणेश यादव के संचालन में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि निर्मल बौद्ध अध्यक्ष अंबेडकर युवा संगठन उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्रीबाई फुले महिला समाज और शिक्षा के लिए सबसे पहले अपने आप को समर्पित किया तमाम दिक्कतों का सामना करते हुए भी शिक्षा के लिए लड़ती रही बालिकाओं के इसलिए उनके जीवन पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाना चाहिए। बालिकाएं जब शिक्षा को अपना आधार मान कर चलेगी और शिक्षा के माध्यम से उनकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्रम में बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिला बिंग की पूनम बौद्ध, संगीता बौद्ध, कुलदीप चौधरी सूरज बौद्ध, सुरेंद्र कुमार, राम जन्म वर्मा, दुर्गेश गौतम, प्रवेश कुमार, कुमारी आसफा, संतोष कुमार, दिव्यांश गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।