---Advertisement---

अम्बेडकरनगर से श्रेया उपाध्याय ने डीपीआरओ और सुल्तानपुर से शिखा भारती ने डिप्टी एसपी बनकर जिले का नाम रोशन किया…

1 min read

अम्बेडकरनगर/सुल्तानपुर,अवधी खबर (बृजेश कुमार मनोज)। जो मुस्कुरा रहा हैं, उसे दर्द ने पाला होगा जो चल रहा हैं उसके पाँव में छाला होगा,बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता जो जलेगा उसी दिये में उजाला होगा। जनपद की होनहार छात्रा रहीं श्रेया उपाध्याय पुत्री घनश्याम उपाध्याय की बेटी ने पीसीएस परीक्षा पास कर जिला पंचायतराज अधिकारी बनकर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन किया हैं। कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अपने आप में गौरव की बात है। श्रेया उपाध्याय ने एक वार्ता के दौरान बताया कि मेरे माता-पिता एवं गुरुजनों के अच्छे मार्गदर्शन से मुझे यह उपलब्धि हासिल हुआ है। श्रेया के अधिकारी बनने से परिजनों में खुशी की लहर हैं। यह मूलरूप से जिला मुख्यालय बस स्टैंड अकबरपुर नगर पालिका परिषद इल्तिफ़ातगंज रोड़ अकबरपुर की निवासिनी हैं। वहीं अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सुड़ारी अफजलपुर की होनहार बेटी रूबी यादव ने भी नायब तहसीलदार बनकर अपने माता पिता का नाम ऊंचा किया हैं। वहीं दूसरी तरफ सुल्तानपुर जिले चांदा क्षेत्र के ग्राम अमरुपुर की निवासिनी शिखा भारती पुत्री बलराम भारती की बेटी ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में (पीसीएस) में 82 वा रैंक हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक पद पर चयनित होकर अपने माता पिता और जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---