प्रदीप निषाद ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त…
1 min readप्रदीप निषाद ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त…

अयोध्या,अवधी खबर (राजू निषाद)। ओबीसी महासभा की केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक में सहमति व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश अयोध्या जनपद के मूल निवासी। प्रदीप निषाद को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बनाया गया है। जिसकी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी सुनील निषाद के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की संस्तुति पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोधी ने संगठन विस्तार के लिए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदीप निषाद को देते हुए बताया है, कि संगठन का विस्तार और संगठन के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इसके पूर्व प्रदीप निषाद कई संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में कई संगठनों में व राजनैतिक रूप से सक्रिय हैं पिछड़ों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इनको संगठन में पद मिलने से ओबीसी वर्ग के लोगों में उल्लास का माहौल है। जिसमें अमर साहनी,लवकुश पटेल, रविन्द्र निषाद अमरनाथ निषाद हृदय राम वर्मा, सुरेश राणा,नाक छेद गुप्ता, राम प्रकाश निषाद,पवन नियाज़ आदि ने राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी है।