पूर्व डी आई जी पुलिस डी के चौधरी की माता जी की शोकसभा में अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि
1 min readपूर्व डी आई जी पुलिस डी के चौधरी की माता जी की शोकसभा में अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

अवधी खबर (नि.सं.)। जनपद अम्बेडकरनगर की तहसील व ब्लॉक जलालपुर के मौजा गौसपुर ककरहिया के डी के चौधरी,पूर्व डी आई जी,उत्तर प्रदेश पुलिस लखनऊ की पूज्य माता जी का निधन 30 मार्च को लखनऊ में हो गया था। आज उनकी आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ/शोक सभा और सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी। आडंबर और पाखंड से परे गायत्री परिवार की ओर से शांति पाठ का आयोजन एक बड़ा संदेश है कि समाज को मृतक भोज का परित्याग करना चाहिए। उसमें अनवश्यक व्यय को रोककर उस धनराशि को किसी विद्यालय, चिकित्सालय या समाज सेवी संस्था में सहायता स्वरूप प्रदान करनी चाहिए,जिससे जरूरत मंद लोगों की सहायता की जा सके। भावना और व्यवहार दोनों दृष्टि से माँ का स्थान संसार में सबसे उच्च माना जाता है। वह जन्मदात्री तो है ही, पालन-पोषण,संस्कार,शिक्षा सभी कुछ सिखलाती है। स्वयं कष्ट झेलकर भी रातों रात जागकर,अपने हाथों से मल-मूत्र साफकर, जाड़ों की हाड़ कंपाती ठंड में खुद गीले बिस्तर पर सोकर बच्चे को सूखी जगह पर सुलाती है। बड़े से बड़ा दुःख सहकर भी अपने बच्चों पर तनिक आंच भी नहीं आने देती। ऐसी माँ की सेवा से हम सभी धन्य होते हैं। डी के चौधरी साहब ने यह सेवा का कार्य पूरी शिद्दतऔर पूर्ण मनोयोग से किया। अपने सर्विस पीरियड में राष्ट्रपति पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों,सेवा मेडल से नवाजे गए डी आई जी साहब अवकाश ग्रहण करने के पश्चात समाज सेवा के लिए समर्पित हैं। सभी के सुख -दुख में अहर्निश उद्यत रहते हैं। आज उनकी माता जी की श्रद्धांजलि सभा में हर समाज और वर्ग के लोगों का बड़ी संख्या में आना इसका द्योतक है।
स्मृतिशेष मंतोरा देवी अपने पीछे तीन पुत्रों,पुत्रबधुओं,दो बेटी -दामाद और पोती -पोतियों,नाती -नातियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इनके सगे छोटे भाई कमला प्रसाद वर्मा,जनपद के प्रतिष्ठित सरदार पटेल इंटर कॉलेज,लारपुर,अम्बेडकरनगर के पूर्व प्रधानाचार्य हैं। सम्प्रति सरदार पटेल शिक्षण संस्थान अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष हैं,जो जनपद में अनेक शिक्षण संस्थाओं का संचालन करती है।उनकी निरंतर उपस्थिति ने पूरे परिवार को एक संबल प्रदान किया।

आज शान्ति पाठ में प्रशासनिक अधिकारियों सहित अनेक राजनैतिक नेताओं व गणमान्य लोगों का आगमन हुआ। राकेश पांडेय, विधायक, जलालपुर, राम मूर्ति वर्मा, विधायक,टांडा, विशाल वर्मा, पूर्व एम एल सी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहेंद्र वर्मा,अकबरपुर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा सहित अनेक गणमान्य और समाजसेवी के साथ प्रदेश के पूर्व शिक्षा निदेशक,माध्यमिक अमरनाथ वर्मा,पूर्व डी आई जी, जेल,बी आर वर्मा,अ प्रा संयुक्त आयुक्त/निबंधक, सहकारिता विपिन चौधरी,अ प्रा संयुक्त निदेशक शिक्षा, ए पी वर्मा,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ राम उजागिर वर्मा,अ प्रा वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ सेवाराम सिंह, जगपत सिंह सिंगरौर महाविद्यालय प्रयागराज, के प्रबंधक, कमलेश सिंह सिंगरौर, जेल अधीक्षक राधेश्याम चौधरी (अ प्रा),जैविक खाद, रसायन, कूड़ा प्रबंधन विशेषज्ञ समाजसेवी मेवा लाल चौधरी, डॉ विश्वनाथ वर्मा, विभागाध्यक्ष, प्राचीन इतिहास, हरिश्चन्द्र पी जी कॉलेज वाराणासी,अनिल वर्मा,प्रधानाचार्य,वाराणासी, अजय सिंह,काशी,डॉ ओ पी चौधरी,विभागाध्यक्ष, मनोविज्ञान तथा संकयाध्यक्ष,मानविकी संकाय सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी और शुभेच्छु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।