जी.एस. कॉलेज ऑफ ला खजुराहट गंडई बीकापुर में चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया…
1 min read
अयोध्या,बीकापुर (राजू निषाद)। जनपद बीकापुर क्षेत्र के अंतर्गत जी.एस. कॉलेज ऑफ लॉ में बाल दिवस का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिमसें कॉलेज के छात्र और छात्राओं द्वारा बहुत ही अच्छे कार्यकम की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के वॉइस चैयरमैन सूरजभान मिश्र और डायरेक्टर राजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर सुभारम्भ किया कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशासक सत्य प्रकाश मिश्रा, प्राचार्य शैली पाण्डेय के साथ साथ प्रवक्ता संध्या मिश्रा, सुलेखा गौतम, के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में नीलू तिवारी, दिलीप यादव, आयुष पाठक, के अलावा भी कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चों ने बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया और पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया। विधिक छात्रों ने चाचा के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में बखूबी रूप से मनाया जिसमें गीत और नाटक के माध्यम से चाचा को अपने जीवन में उतारा जिनमें कॉलेज के विधिक छात्र संदीप कश्यप, शिवांशु मिश्रा, शिवेश, पवन निषाद,सूरज, विकास, उपस्थित रहे।