---Advertisement---

48 वर्षीय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस महोत्सव का आज प्रथम दिन विशाल रक्तदान शिविर से हुआ आगाज़ …

1 min read

48 वर्षीय सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस महोत्सव का आज प्रथम दिन विशाल रक्तदान शिविर से हुआ आगाज़ …

48 दिन चलेगा जन्मोत्सव कार्यक्रम …

---Advertisement---

48 रक्त वीरों ने किया रक्तदान ..

उद्घाटन पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय व समापन धर्मवीर बग्गा के हाथों हुआ सम्पन्न …

विजय चौधरी / सह संपादक

अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48 वे जन्मदिवस पर कटेहरी विधानसभा में डॉ आशीष पाण्डेय दीपू के संयोजन में आयोजित 48 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के प्रथम दिन कटेहरी धर्मशाला पर विशाल रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ शुरू किया गया । जिसका शुभारम्भ पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय व समापन ख्यातिलब्ध समाजसेवी धर्मवीर बग्गा द्वारा किया गया ।


रक्तदान शिविर में 48 नौजवानों ने रक्तदान किया।
अखिलेश यादव के 48 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के आयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रुप में कटेहरी विधानसभा में पूरे 48 दिनों तक मनाया जाएगा।रक्तदान शिविर में विधानसभा अध्यक्ष अनिल निषाद,महासचिव पवन यादव,उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,उपाध्यक्ष जगदमबा यादव, उपाध्यक्ष राम अरज यादव,पवन सिंह जिला पंचायत सदस्य,राम धीरज शुक्ला पूर्व जिला पंचायत सदस्य,कटेहरी ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी रघुविन्दर सिंह यादव शिव पूजन यादव,ज्ञान प्रकाश निषाद, लल्लू यादव,झुग्गी लाल, सूरज यादव बृजेश तिवारी,दिनेश वर्मा, विकास मिश्र, अशोक यादव,मंताने यादव,लक्ष्मी यादव, पूर्व प्रधान नरेंद्र तिवारी, प्रधान सुनील यादव, प्रधान चांद अली,वजहुल बेग,नजम बेग,डॉ इरशाद,अंसार भाई,संतोष यादव, पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---