---Advertisement---

संघन वागवानी के तरफ किसान ब्रम्हा नन्द तिवारी के बढ़ते कदम : प्रो. रवि प्रकाश 

1 min read

संघन वागवानी के तरफ किसान ब्रम्हा नन्द तिवारी के बढ़ते कदम : प्रो. रवि प्रकाश 

---Advertisement---

लखनऊ। बलिया जिला मुख्यालय से 8 किमी. पूर्व दिशा में ब्लॉक दुबहर में स्थित ग्राम बघौली है। इस ग्राम सभा के 60 बर्षीय बरिष्ठ प्रगतिशील कृषक है, ब्रह्मा नन्द तिवारी । जिनकी शिक्षा स्नातक है। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव बलिया के अध्यक्ष प्रोफेसर (डा. ) रवि प्रकाश मौर्य ने इस प्रगतिशील कृषक के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर उनसे चर्चा की। प्रो. मौर्य ने बताया कि ब्रह्मा नन्द के अनुसार उनकी पुस्तैनी जमीन मात्र 13 एकड़ है। उनके पास आधुनिक सिंचाई यंत्र जैसे – सोलर पम्प, स्प्रिन्कलर सेट, टपक सिंचाई यंत्र आदि की सुविधा है। रबी में गेहूँ, मसूर,सरसों एवं आलू की फसल लेते है। खरीफ में धान, मक्का, रागी की खेती करते है। एक एकड़ क्षेत्रफल में सघन वागवानी के रूप में 8*8 मीटर की दूरी पर आम की प्रजाति मल्लिका, लगड़ा, अम्रपाली, स्वर्ण रेखा, अल्फान्जो, गवरजीत, हिमसागर, एवं फजली आदि के 55 पेड़ लगायें है। आमों के बीच बीच में अमरूद की प्रजाति इलाहाबादी सफेदा, लखनऊ -49, आदि के 102 पेड़ 4*4 मीटर की दूरी पर रोपित किये है। आम अमरूद का रोपण 3 साल पहले किये थे जिसमें इस बर्ष से फलत प्रारंभ है। आँवला 4, जामुन के 3 तथा केला के 100 पौधों का रोपण किये है। वागों के बीच खाली जगहों में लौकी ,कददू एवं नेनुआ की खेती किये है। आधुनिक कृषि तकनीकी की जानकारी हेतु कृषि विश्वविद्यालयों, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों के साथ साथ कृषि विज्ञान केन्द्र सोहाँव के सम्पर्क में रहते है।अच्छी प्रजाति के सब्जियों के बीज एवं फलदार पौधौ के लिये अधिकारियों /वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील कृषकों से सलाह लेते रहते है। इन्हें मिर्च , मसूर एवं रागी के क्षेत्र में उत्तम खेती के लिये जनपद में पुरस्कार/ सम्मान प्राप्त है। अन्य युवाओं को ऐसे बरिष्ठ किसान से प्रेरणा लेनी चाहिए कि 60 बर्ष की उम्र पार करने के बाद भी खेती की नई तकनीक अपना रहे है।
ब्रम्हा नन्द तिवारी का मोबाइल नम्बर 97217 88360 है।

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---