---Advertisement---

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के ऊपर जानलेवा हमला से कार्यकर्ताओं में आक्रोश…

1 min read

---Advertisement---

अम्बेडकरनगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार मनोज)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमले से भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के समस्त जिले में जिलाधिकारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से जेड प्लस सुरक्षा की मांग किया। और चंद्रशेखर आजाद के ऊपर किए गए हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका जैसे तमाम विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करें वहीं प्रदेश संगठन सचिव निखिल राव ने कहा कि सहारनपुर के देवबंद में मनुवादी सोच रखने वाले कुछ अज्ञात हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद के ऊपर सुनियोजित ढंग से जानलेवा हमला किया जो बेहद गंभीर और दुखदाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व में कई बार अपनी सुरक्षा व जान की खतरे के संबंध में सहारनपुर एसएसपी उत्तर प्रदेश डीजीपी लखनऊ प्रदेश में मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन शासन प्रशासन के ढुलमुल रवैया से इस पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया। जो काफी निराश जनक हैं। जिला संयोजक सुनील चौधरी ने प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद बहुजन समाज के लोकप्रिय नेता हैं जिसमें लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। सरकार उक्त मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा सुनाई जाएं। इस दौरान मुख्य रूप से सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, नि.जिलाध्यक्ष प्रवीर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर, मनीष आजाद, जयसिंह राना, रवि जलालपुरी, चंदन, समाजसेवी बरकत अली, महिला विंग जिलाध्यक्ष रेनू डीके, परशुराम पटेल, डॉ, रामशकल निषाद, राज भारती, सुनील टंडन,प्रदीप कुमार, मोनू गौतम, मुकेश बौद्ध, सूरज कप्तान, नवनीत कुमार, सचिन, अजय राना, इंद्रजीत कन्नौजिया, बब्लू राज, विपुल राव, सूरज, दिलीप कुमार, अरविन्द कुमार,धर्मवीर भारती, अविनाश भारती, भगवत प्रसाद, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---