अम्बेडकरनगर के अमित यादव ने यूपीएससी में लहराया परचम
1 min read
अम्बेडकरनगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार मनोज)। संघ लोक सेवा आयोग का रिजल्ट घोषित होने बाद जनपद में प्रतिभाओं का ताता लगता जा रहा है। तहसील टाण्डा क्षेत्र के अंतर्गत हरसम्हार हंसवर निवासी अमित यादव ने भी UPSC में परीक्षा उत्तरीण कर आईएएस अधिकारी बनकर अपने माता-पिता और जनपद का नाम रोशन किया है। अमित यादव ने अपने उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया हैं। अमित यादव ने एक वार्ता के दौरान बताया कि किसी भी चीज को हासिल करना हो तो अपने अंदर हिम्मत और लगन की जरूरत होती हैं। अगर आप के अंदर दोनों हैं तो कितने भी खराब रास्ता हो आप आसानी से हासिल कर सकते हैं। अमित यादव के आईएएस अफसर बनने पर टाण्डा विधायक राम मूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम, पवन मौर्या, मुसाब अजीब,मुजीब अहमद सोनू, रघुनाथ यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी,अमन गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, महेंद्र यादव, पूर्व सदस्य जिला पंचायत पदुमं यादव, सदस्य जिला पंचायत अजित यादव, सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।