नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के जनपद आगमन पर सपाइयों ने गर्मजोशी से किया स्वागत…
1 min read
अम्बेडकरनगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार मनोज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री विरोधी दल नेता अखिलेश यादव के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने युवा नेता जंगबहादुर यादव को सपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है, काफी दिनों से जिला कमेटी को भंग किया गया था। जिलाध्यक्ष बनने के बाद जंगबहादुर यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से लखनऊ पार्टी कार्यालय से आशीर्वाद प्राप्त करके जनपद के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा यादव नगर चौराहें से लेकर विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नेताओं ने गर्मजोशी से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव का स्वागत किया। जिला मुख्यालय पहुँच कर सबसे पहले विश्व रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डॉक्टर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन किया।

इसके बाद पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा पर तीखा हमला बोला कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में जिले से भाजपा का सफाया हो गया था। उसी तरह नगर पालिका आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का पूरे प्रदेश से सफाया हो जाएगा। और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा समर्पित रहूंगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री/कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, मोहम्मद एबाद,पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, विधायक त्रिभुवन दत्त, विधायक राजेश पाण्डेय, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कटेहरी शेषकुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख टाण्डा सुरजीत वर्मा, शारदा राजभर,विद्यावती राजभर, हाजी अकमल जुगनू, संदीप यादव, सोनू, सहित अन्य पदाधिकारी एवं पार्टी नेता उपस्थित रहे।