---Advertisement---

…आने वाले चुनाव में संजीवनी साबित होगा आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी का सदस्यता अभियान : निखिल राव

1 min read

अम्बेडकरनगर, अवधी खबर (बृजेश कुमार मनोज)। भीम आर्मी चीफ एवं आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर 2023 सदस्यता अभियान शुरू किया गया हैं। जिससे प्रत्येक जनपदों में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान शुरू किया वही जनपद के मुख्यालय अकबरपुर विधानसभा में सदस्यता अभियान कैंप लगाकर पार्टी के समर्पित एवं इच्छुक लोगों को सदस्य दिलाया गया। भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव निखिल राव ने कहा कि इस सदस्यता अभियान से पार्टी और संगठन को संजीवनी मिलेगा क्यों की युवा से लेकर बुजुर्गों को भी चंद्रशेखर आजाद काफी पसंद आ रहे हैं। इसका कारण है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा गरीबों मजलूमों की आवाज को बुलंद किया है।

---Advertisement---

और सदस्यता अभियान में युवा बुजुर्ग एवं महिलाएं बढ़-चढ़कर हिसा ले रहीं हैं। जिससे विपक्षी पार्टी के नेताओं को हजम नहीं हो रहा हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीर यादव, जिला सचिव मनीष आज़ाद, चंदन कुमार,अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी बरकत अली,महिला जिलाध्यक्ष डीके रेनू, एडवोकेट नरेंद्र बहादुर, डॉ,राम शकल निषाद, विवेक शाही,माजाहिर अब्बास, बृजेश अम्बेडकर,रवि जलालपुरी, सुनील टंडन, विवेक गौतम, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---