नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का हुआ आयोजन
1 min read
अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। नेहरू युवा संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) नेहरू युवा केन्द्र अंबेडकरनगर के तत्वाधान में दिनाँक (5/12/2022) को अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस का आयोजन शिव कुमारी बालिका इंटर कॉलेज हंसवर में किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सामाजिक जागरूकता के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का कार्य किया गया।
इस विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधा मिश्रा ने सामाजिक जागरूकता के ऊपर अपने विचार व्यक्त किए तथा इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगम, द्वितीय स्थान रुचि तृतीय स्थान सोनल प्राप्त किया इन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुशीला राजभर ने बताया कि आर्थिक विकास,मानसिक विकास,समाजिक विकास में स्वंसेवक दिवस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।