---Advertisement---

राहुल गांधी की प्रेरणा से बढ़ रहा है कांग्रेस का कुनबा : गुलाम रसूल छोटू

1 min read

अंबेडकरनगर (अवधी खबर)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित होकर कांग्रेस परिवार का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। रजनीश राजभर ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर दल की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल उर्फ छोटू ने उन्हें झंडा थमा कर कांग्रेस के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा शासन में आमजन हैरान, परेशान है। सपा, बसपा, तथा आम आदमी पार्टी भाजपा की बी टीम बनकर रह गई है। लिहाजा कांग्रेस पार्टी ही जनता की उम्मीद पर खरी उतरने का एकमात्र विकल्प है। पार्टी प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा ‘बबलू’ ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की प्रेरणा से कटेहरी विधानसभा के युवा नेता रजनीश राजभर ने अपने साथियों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी एवं वरिष्ठ नेता सुखीलाल वर्मा, ललित मोहन श्रीवास्तव, मस्तराम शर्मा, छोटेलाल भगत, रामजी मौर्य, नफीस अहमद, विशाल पांडेय, बसंत राजभर ओम प्रकाश उपाध्याय, सुरेश सोनकर ने रजनीश राजभर और उनके साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---