---Advertisement---

धान क्रय केंद्र खोलने की मांग

1 min read

अवधी खबर

भीटी अंबेडकरनगर। किसानों के धान विक्रय के लिए कटेहरी में मात्र केवल एक धान क्रय केंद्र बनाये जाने के बाद कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधानों व धान क्रय केंद्र पर पूर्व में बिक्री किए गए किसानों द्वारा
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मूल समर्थन योजना अंतर्गत धान क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में किसानों ने बताया है कि कई वर्षों से अपना धान सहकारी संघ लिमिटेड कटेहरी विकासखंड कटेहरी पर मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत बिक्री करते चले आ रहे हैं। कटेहरी बाजार में हमेशा दो क्रय केंद्र एक खाद्य विभाग व दूसरा पीसीएफ द्वारा किसानों के धान की खरीद की जाती रही है। परंतु इस बार एक ही धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग का संचालित हो रहा है। जिससे हम किसानों का अपना धान विक्रय करना नामुकिन है। ग्राम प्रधान विक्रम यादव प्रतापपुर चमूर्खा, आरती यारकी, महेंद्र सिंह संग्रामपुर, संतोष वर्मा बजदहा, सुरेश कुमार राजभर लोकापुर, संतोष वर्मा पिलखावा, पवन सिंह भिउरा, संदीप कुमार कनौजिया अहिरौली, अजय पटेल मरथुआ सरैया, मनोज कुमार राजभर आमा समेत पूर्व में साधन सहकारी समिति पर बेचे गए धान के दो दर्जन से अधिक अन्य क्षेत्रों के किसानों ने धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है।

---Advertisement---

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---