---Advertisement---

सपा विधायक अधिकारियों संग किया निरीक्षण.

1 min read

घाघरा नदी के उफनाने के बाद ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त

अवधी खबर

---Advertisement---

आलापुर अंबेडकरनगर। तहसील आलापुर क्षेत्र के पूर्वी छोर घाघरा
नदी के उफनाने के बाद ग्रामीण के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से कायम अस्त- व्यस्त स्थिति को लेकर लोग परेशान हैं। वही सबसे पहले राहत शिविर विश्वनाथ उ. मा. विद्यालय माझा पहुँचे क्षेत्रीय आलापुर विधानसभा विधायक सपा त्रिभुवन दत्त ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ व आलापुर तहसीलदार सुनील कुमार आला अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आराजी देवारा व माझा कम्हरिया हंसूका पूरा करिया लोनिया पूरा सिद्धनाथ मुबारकपुर पिकार गांव का सहित दर्जनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से राहत इंतजामों की जानकारी ली और बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों से समस्याओं से अवगत हुए। बाढ़ पीड़ितों ने सपा मौजूदा विधायक त्रिभुवन दत्त को बताया कि हमारे यहां हर तरफ पानी ही पानी है। घर से निकलना मुश्किल है। घर मे रखी खाने-पीने की सामग्री खत्म हो गई। लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की मदद नहीं की जा रही है। विधानसभा आलापुर सपा विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि जन समस्या जानने के बाद अधिकारियों से तहसीलदार और कानूनगो लेखपाल टीम आला अधिकारियों से अधिकांश गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। इस कारण लोग लोग ऊंचे स्थान पर अपना घर बनाते है। ताकि घर के अंदर पानी नहीं जाए। चारों तरफ पानी है। लोग बाढ़ से घिरे हुए है। उन्हें सरकार से मिलने वाली सारी सहायता मिलनी चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। और वही बाढ़ चौकी पर बाढ़ पीड़ितों को निशुल्क कैंप लगाकर दवा का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग अपना अपना कैंप लगाए हुए है अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र / पशु चिकित्सा अस्पताल कमालपुर पिकार मुबारकपुर पिकार डॉक्टरों के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया जा रहा है। वही तहसीलदार सुनील कुमार व मौजूदा विधायक ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित गांव का नाव पर बैठकर लिया गया जायजा। तहसीलदार ने बताया कि 4 परिवारों को राजस्व टीम व स्थानीय लोगों के की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को रेसक्यू कर बाहर निकाला गया। और राहत बाढ़ चौकी पर लोगों को रहने और खाने की व्यवस्था भी कराया।
मौके पर सपा युवा नेता अजय कुमार एडवोकेट राजेंद्र दाढ़ी बृजेश यादव दीनदयाल यादव व लेखपाल त्रिपुरारी नायक अरुण कुमार विवेक कुमार दयाराम डॉक्टर वंश बहादुर फार्मासिस्ट राकेश कुमार बृजेश कुमार पशु डॉक्टर श्रीनिवास यादव फार्मासिस्ट इंद्राज गौतम कोटेदार अंगद गुप्ता बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र प्रजापति कानूनगो लेखपाल राजस्व टीम, ग्राम प्रधान सपा कार्यकर्ता आला अधिकारी आदि मौजूद रहे।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---