आकाशीय बिजली की चपेट से महिला की मौत
1 min readअंबेडकरनगर
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव में घर में घर के पास झाड़ू लगाते समय आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पंहुची राजस्व की टीम ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना के अनुसार सम्मनपुर थाना इलाके के सम्मनपुर गांव की 40 वर्षीय कौशल्या प्रजापति पत्नी अनंत प्रजापति के साथ छप्पर नुमा मकान में रहती थी। बताया जाता है कि रविवार देर रात से हो रही बारिश से उसके छप्पर में पानी घुस गया था, जिसे वह सोमवार सुबह साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। आननफानन में परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए, जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर राजस्व की टीम मौके पर पंहुची और मदद का आश्वासन दिया। एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों को जो सरकारी मदद मिलेगी, उसे दिलाया जाएगा।