---Advertisement---

सिंझौली में जुलूस-ए-मोहम्मदी कल

1 min read

अवधी खबर

अंबेडकरनगर। दारुल उलूम मदरसा फैजान-ए-हाशमी मुहल्ला सिंझौली से जुलूस-ए-मुहम्मदी शनिवार को सुबह आठ बजे निकलकर धौराहरा होते हुए हजरत दाऊद शहीद रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर पहुंचेगा। जहां सलवातो सलाम के बाद मुहल्ले में भ्रमण करते हुए जुलूस पुनः मदरसा पहुंचेगा। यहां पर शनिवार की रात में हज्जिन जैबुन्निसा के संरक्षण, सभासद बेबी तबस्सुम की अध्यक्षता व तैयबा फातिमा हाशमी के संचालन में सतरे मोअल्ला कान्फ्रेंस का आयोजन होगा।

---Advertisement---

जिसमें मदरसा फैजाने हाशमी की छात्राओं को दस्तारबंदी से नवाजा जाएगा। कांफ्रेंस में आलिमा सबीबुन निशा एवं समीदा फातिमा महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालेंगी। दारुल उलूम हाशमी की बच्चियां नात-ए-पाक और मनकबत पेश करेंगी। उक्त जानकारी संस्था से जुड़े अहमद हसन हाशमी ने दी है।

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---