भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू बने जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष
1 min readभूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू बने जायसवाल युवा मंच के जिलाध्यक्ष

अम्बेडकरनगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार)। जनपद के बुनकर नगरी टांडा व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू को उनके सामाजिक कृतियों के प्रति निष्ठा कर्मठता,समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए, जायसवाल युवा मित्र सेवा द्वारा संचालित जायसवाल युवा मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अजितेश जायसवाल ने टांडा हयातगंज निवासी भूपेश जायसवाल उर्फ डब्बू को अम्बेडकर नगर जायसवाल युवा मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया हैं। श्री डब्बू ने बताया कि जिस तरह से मुझे समाज का दायित्व सौंपा गया है। मैं समाज के प्रति आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास दिलाता हूं, कि संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट और मजबूत करने का काम करूंगा समाज में हो रहे अत्याचार और शोषित,पीड़ित,वंचितों के अधिकार की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। भूपेश जायसवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर मुग़लसराय से विधायक रमेश जायसवाल, व्यापारी संदीप बंसल, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, प्रमोद चौरसिया, डॉ.आत्माराम वर्मा,संतोष अग्रवाल,शिवकुमार गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, पिंटू जायसवाल, कृष्ण कुमार सोनी, विकास मोदनवाल, प्रह्लाद गौतम, दिनेश वर्मा, सुनील गुप्ता, अबू ओसामा, फूलचंद वर्मा, अमित जायसवाल, अम्बुज कुमार बंसल,आदर्श पटेल,सुभम वर्मा, नंदलाल जायसवाल,बंटी जायसवाल,संदीप जायसवाल, सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।