---Advertisement---

डीके रेनू बनी आज़ाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष…

1 min read

डीके रेनू बनी आज़ाद समाज पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष…

अम्बेडकर नगर,अवधी खबर (बृजेश कुमार)। आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर मंजू कौशल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश ने जनपद अम्बेडकर नगर के सेमरी महरुआ कटेहरी विधानसभा निवासी डीके रेनू को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। रेनू काफी दिनों से पार्टी और संगठन के प्रति निस्वार्थ भाव से संघर्ष कर रही थीं जो उनको यह परिणाम मिला। मंजिल उन्हीं को मिलती जिनके सपनों में जान होती हैं, पंखों से कुछ नहीं होता,हौसलों से उड़ान होतो हैं। डीके रेनू ने कहा की जिस तरह से मुझे जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उसको पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के मिशन और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब के विचारधारा को बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने का काम करूंगी। रेनू के जिलाध्यक्ष बनने पर भीम आर्मी प्रदेश संगठन सचिव निखिल राव, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीर यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी,सदस्य जिला पंचायत राजेन्द्र गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र बहादुर, जिला उपाध्यक्ष मनीष आज़ाद, डॉ राम शकल निषाद, पूर्व प्रत्याशी सदस्य जिला पंचायत नवनीत कुमार, इंद्रजीत कन्नौजिया,नंदलाल भारती, रवि जलालपुरी,राज भारती, विपुल राव,सूरज राव, रविराव अम्बेडकर, जिला प्रभारी सूरज कप्तान, सुनील आज़ाद, इंद्रजीत अम्बेडकर, अविनाश भारती,भीम आर्मी जिला महासचिव अजय राना, विवेक शाही, गीतेश, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना किया और बधाई दिया।

---Advertisement---

About Author

---Advertisement---

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

---Advertisement---