पूर्व एम एल सी विशाल वर्मा के नेतृत्व में निकला तिरंगा पद यात्रा
1 min readपूर्व एम एल सी विशाल वर्मा के नेतृत्व में निकला तिरंगा पद यात्रा

अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 09 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने – अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। इससे सपाइयों के घरों पर 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने निवर्तमान जिला -महानगर अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी), पूर्व एमएलसी, विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख नेताओं को ये निर्देश दिए हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी जिलों में पत्र जारी कर कहा है कि 09 अगस्त का वह दिन है, जब 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को “भारत छोड़ो” आंदोलन का आह्वान किया था। इसके बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली थी। इसलिए सपा का 09 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक एक सप्ताह का स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों के नमन और भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र व्यवस्था की सुरक्षा के संकल्प के लिए समर्पित होगा।
महात्मा गांधी के आह्वान पर ही 09 अगस्त 1942 को समाजवादी नेता स्वर्गीय जय प्रकाश नारायण,डॉ. राम मनोहर लोहिया,अरूणा आशिफ अली, उषा मेहता आदि ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी थी। अगस्त क्रांति का सपना देश में भारतीय नागरिकों का राज स्थापित करता था। जिससे सभी को हक और सम्मान का जीवन हासिल हो सके। सपनों को साकार करने और मूल्यों को बचाने की जिम्मेदारी एक बार फिर आम नागरिकों और समाजवादियों पर आ गई है।

इसी कड़ी में अगस्त क्रांति तिरंगा झंडा कार्यक्रम के तहत आज पाचवें दिन सपा नेता पूर्व एम एल सी विशाल वर्मा ने अगस्त क्रांति तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ अपने विद्यालय सहदेई देवी बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में विद्यालय के संस्थापक अपने पिता स्व० राम अक्षयवर वर्मा एवं बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर टाण्डा-बसखारी हाइवे होते हुए चौधरी मैरिज हाल से मोतिगरपुर, गन्नीपुर, बनपुरवां, तथा बुढ़नापुर होते हुए लगभग 4 किलोमीटर की यात्रा करके विद्यालय में पहुंच कर समाप्त हुआ। यात्रा का जगह-जगह काफी संख्या में हिन्दू और मुस्लिम भाईयों एवं बहनों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में रास्ते भर तिरंगा,देश भक्ति एवं शहीदों के अमरत्व के गगन भेदी नारे लगते रहे।