जबरन मछ्ली मारने के विवाद में सात नामजद एवं आठ अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
1 min read
अम्बेडकरनगर। जबरन मछ्ली मारने के विवाद में सात नामजद एवं आठ अज्ञात लोगों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खजावां में एक तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा विनोद कुमार निवासी ग्राम भुआलपुर द्वारा लिया गया था। जिस पर दिनेश पुत्र सूरत यादव, जुबेर पुत्र शरीफ, सोहन पुत्र मूसे, राहुल पुत्र राजमन, इसरार पुत्र हमीर, मुख्तार पुत्र कोके, लल्लू पुत्र हसन निवासी ग्राम खजावां थाना अहिरौली अम्बेडकर नगर द्वारा 8 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर 3/6/2022 को जबरन मछ्ली मरवाई जा रही थी। और पट्टेदार को डराने धमकाने व मारने के लिए खतरनाक हथियार का प्रयोग किया जा रहा था। पट्टेदार ने भय में आकर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने हेतु अहिरौली थाने पर तहरीर दी थी जिसपर थानाध्यक्ष ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।