सपा कार्यालय रामनगर में हुई महत्वपूर्ण बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार पूर्वक हुई चर्चा
1 min readअम्बेडकरनगर। आज समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र 279 आलापुर के कार्यालय रामनगर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विधान सभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मौजूद सभी नेताओं ने एक स्वर से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने एवं आलापुर से सपा के प्रत्याशी/पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के मान सम्मान का भरोसा दिलाते हुए सहयोग एवं समर्थन की अपील की।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरालाल यादव,सदस्य जिला पंचायत अश्विनी यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अचल यादव,अनवर सादांत अंसारी,जगन्नाथ कन्नौजिया,राम प्रकाश यादव,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,साधु यादव,रहबरे आलम,नरसिंह यादव,पूर्व प्रधान सुरेश यादव,रामवीर यादव,वीरेंद्र यादव,ज्ञानमती निषाद,जोखई यादव,संजय यादव,सविंदर यादव,प्रदीप यादव,नरेंद्र यादव सोनू,राम बूझ यादव,हेमंत यादव, रामजियावन यादव,जगदीश यादव,भीम सिंह,हरीराम यादव बागी,मगरू यादव,अरविन्द यादव आदि मौजूद रहे।